रायबरेलीः भत्ता के बाद श्रमिकों की बेटियों को वितरित की गई साइकिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए असंगठित श्रमिकों के लिए प्रदेश सरकार लगातार कुछ न कुछ खास कर रही है। ई-श्रमकार्ड के माध्यम से पांच लाख तक का निशुल्क इलाज और दो लाख तक के दुर्घटना बीमा का इंतजाम कर दिया गया तो साथ ही चार माह का भरण-पोषण भत्ता भी दे दिया …

रायबरेली। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए असंगठित श्रमिकों के लिए प्रदेश सरकार लगातार कुछ न कुछ खास कर रही है। ई-श्रमकार्ड के माध्यम से पांच लाख तक का निशुल्क इलाज और दो लाख तक के दुर्घटना बीमा का इंतजाम कर दिया गया तो साथ ही चार माह का भरण-पोषण भत्ता भी दे दिया गया।

साथ ही सोमवार को श्रमिकों की बेटियों को साइकिल वितरित की गई। 125 साइकिल का वितरण किया गया। कोरोना महामारी ने श्रमिकों की रही जी रोटी पर संकट डाल दिया भ। अब तीसरी लहर आ सकती है तो श्रमिक रोटी के लिए मोहताज न हो इस कारण जिले के तीन लाख श्रमिकों के खाते में भत्ता की पहली किस्त पहुंच गई है।

असंगठित श्रमिकों को असल में आर्थिक तंगी से कुछ राहत देने के लिए सरकार ने भरण पोषण भत्ता देने की योजना बनाई है। इसमें चार महीने तक 500-500 रुपये इन श्रमिकों को दिए जाएंगे। वहीं सोमवार को 125 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। बचत भवन परिसर में सहायक श्रमायुक्त संतपाल ने छात्राओं को साइकिल दी। बताया कि भरण-पोषण भत्ता सिर्फ असंगठित श्रमिकों को मिल रहा है।

रायबरेलीः कोरोना की तीसरी लहर को लेकर किया गया जागरूक

रायबरेली। जनपद के मशहूर फिजिशियन व मनोचिकित्सक डॉक्टर वीपी सिंह ने कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए लालगंज ब्लाक के उतरागौरी गांव के झारखंडी माता मंदिर के प्रांगण में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 रोगियों की स्वास्थ्य समस्याओं को सुनकर उनका परीक्षण किया गया और दवा वितरित की गईं।

यह भी पढ़ें:-देहरादून: नौ जनवरी को उत्तराखंड पहुंचेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, दो जनसभाओं में होंगी शामिल

संबंधित समाचार