बिजनौर : ‘सावधानी और वैक्सीनेशन से ही मिलेगी ओमिक्रान पर विजय’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना पर 15 से 18 वर्ष के बच्चों के वैक्सीनेशन अभियान का उद्धघाटन करते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व अभियान के जिला संयोजक ने कहा कि आज भारत में टीकाकरण अभियान का पूरे विश्व में डंका बज रहा है। भारत पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। …

बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना पर 15 से 18 वर्ष के बच्चों के वैक्सीनेशन अभियान का उद्धघाटन करते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व अभियान के जिला संयोजक ने कहा कि आज भारत में टीकाकरण अभियान का पूरे विश्व में डंका बज रहा है। भारत पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। सावधानी व टीकारण से ही कोरोना तथा ओमिक्रान पर विजय प्राप्त की जा सकती है।

यह बातें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व वैक्सीनेशन अभियान के जिला संयोजक प्रमोद चौहान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना पर 15 से 18 वर्ष के बच्चों के टीकारण अभियान का उद्धघाटन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक की अधिकांश आबादी को कोरोना की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।

माक्स लगाएं, भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। अब 15 वर्ष से अधिक के लोगों को टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने स्कूल व कालेजों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों व शिक्षकों से अपील की कि वे 15 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ नवीन कुमार, डॉ कुणाल, डॉ मीनाक्षी, फार्मेसिस्ट सुंदरलाल व अभय कुमार, पीयूष कुमार, विनोद कुमार, कमल वाल्मीकि , राजकुमार सहित समस्त स्टाफ कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार