बरेली: 4.75 लाख किसानों के खाते में पहुंची किसान सम्मान निधि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नए साल के पहले दिन जनपद के 4.75 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10वीं किस्त जारी की गई। योजना के तहत लाभार्थी प्रत्येक किसान के खाते में दो-दो हजार रुपये स्थानांतरित किए गए। किसानों को राहत देने और उनकी आमदनी दोगुनी करने के उद्देश्य से सरकार ने …

बरेली, अमृत विचार। नए साल के पहले दिन जनपद के 4.75 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10वीं किस्त जारी की गई। योजना के तहत लाभार्थी प्रत्येक किसान के खाते में दो-दो हजार रुपये स्थानांतरित किए गए।
किसानों को राहत देने और उनकी आमदनी दोगुनी करने के उद्देश्य से सरकार ने वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत प्रत्येक पात्र किसान को प्रत्येक साल छह हजार रुपये देने की व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक चार महीने बाद तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये देने की योजना थी। चार महीने पहले किसानों को योजना की 9वीं किस्त जारी हुई थी। किसानों की ओर से दसवीं किस्त का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था जो पूरा हो गया।

सैकड़ों किसान एक बार फिर मायूस
-जिन किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि योजना की धनराशि पहुंची है वह तो काफी खुश है, लेकिन जिनको आज तक योजना का लाभ नहीं मिला वह एक बार फिर मायूस हो गए। काफी किसानों के आवेदनों में त्रुटियां होने के चलते योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है।

वर्जन– प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत जिले के 4.75 लाख किसानों के बैंक खाते में 10वीं किस्त भेज दी हैं। प्रत्येक किसान को शासन की ओर से दो हजार रुपये की किस्त जारी की गई है।  —धीरेंद्र सिंह चौधरी, उपकृषि निदेशक

संबंधित समाचार