बरेली: दुष्कर्म पीड़िता व उसके पति को जान से मारने का प्रयास
बरेली, अमृत विचार। दुष्कर्म पीड़िता व उसके पति को आरोपी ने जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह दंपती ने खुद को बचाया। आरोपी ने घर में घुसने का भी प्रयास किया। पीड़िता ने हाफिजगंज पुलिस पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसएसपी से की है। सोमवार को …
बरेली, अमृत विचार। दुष्कर्म पीड़िता व उसके पति को आरोपी ने जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह दंपती ने खुद को बचाया। आरोपी ने घर में घुसने का भी प्रयास किया। पीड़िता ने हाफिजगंज पुलिस पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसएसपी से की है।
सोमवार को फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र की एक महिला पति के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। बताया कि कुछ समय पहले कस्बा हाफिजंगज निवासी भगवानदास उर्फ बन्नू ने उसके साथ 10 नवंबर 2021 को दुष्कर्म किया था। मामले में हाफिजगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं की। पीड़िता ने बताया कि बीते दिनों वह पति के साथ गांव जा रही थी। तभी नेशनल हाईवे पर आरोपी ने साथियों संग उसका पीछा कर जान से मारने का प्रयास किया।
किसी तरह दंपती जान बचाकर घर पहुंचे। आरोप है कि 29 दिसंबर को आरोपी ने देर रात करीब 10 बजे घर में घुसने का भी प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। दंपती की सूचना पर पहुंची यूपी 112 कर्मियों ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि हाफिजगंज पुलिस द्वारा आरोपी को संरक्षण दिया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि यदि भविष्य में किसी तरह के जानमाल की हानि होने होती है तो उसके लिए आरोपी को जिम्मेदार होगा।
वर्जन –महिला के आरोपों की जांच कराई जा रही है। यदि शिकायत सही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
–रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
