पंजाब में फिर शुरु हुआ नाइट कर्फ्यू का दौर, बढ़ते मामलों की वजह से स्कूल-कॉलेज भी रहेंगे बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंजाब। देशभर में कोरोना का कहर एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। कोरोना के मामले बढ़ने को लेकर कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच पंजाब सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक राज्य में कड़ी पाबंदियां लगाने का …

पंजाब। देशभर में कोरोना का कहर एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। कोरोना के मामले बढ़ने को लेकर कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच पंजाब सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक राज्य में कड़ी पाबंदियां लगाने का फैसला किया गया है।

आपको बता दें कि जारी आदेश के मुताबिक राज्य में 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसके साथ ही स्कूल, कॉलेज, और सभी शैक्षणिक संस्थान भी बंद कर दिए गए हैं। साथ ही पंजाब में अब बस, सिनेमाहाल, जिम, रेस्टोरेंट सिर्फ 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें…

बीएमसी अधिकारी बोले- उपनगरीय ट्रेन यात्रा पर प्रतिबंध की फिलहाल नहीं है कोई योजना

संबंधित समाचार