रामपुर : सड़क हादसे में बहनोई की मौत, साला घायल
रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में डीसीएम ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साला गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल का इलाज चल रहा है। …
रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में डीसीएम ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साला गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल का इलाज चल रहा है।
गंज थाना क्षेत्र के बिलासपुर गेट निवासी वसीम किसी काम से अपने साले मोहम्मद आशिक के साथ कार से दिल्ली गए थे। वहां से वापस आते समय मंगलवार की तड़के हाइवे पर जीरो प्वाइंट के पास कार को डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर दस्त थी कि कार कुछ दूर तक घिसटते हुए चली गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन जब तक कार में सवार वसीम अहमद की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया। उसके साले को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें करीब चार लाख रुपये भी बरामद हुए।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन के जरिए घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष लव सिरोही ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की तहरीर डीसीएम चालक के खिलाफ दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
