हरदोई: बाग में लटकता मिला शव, गांव में फैली सनसनी
हरदोई। घर से बाहर निकल कर गई एक किशोरी का शव गांव के बाहर एक बाग में फांसी पर लटकता देखा गया। इसका पता होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। बताते है कि टड़ियावां थाने के सिहौना गांव निवासी भगवती प्रसाद की 15 साल …
हरदोई। घर से बाहर निकल कर गई एक किशोरी का शव गांव के बाहर एक बाग में फांसी पर लटकता देखा गया। इसका पता होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है।
बताते है कि टड़ियावां थाने के सिहौना गांव निवासी भगवती प्रसाद की 15 साल की पुत्री आरती मंगलवार की सुबह नींद से जाग कर घर से बाहर निकल गई। लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। इसी बीच गांव के कुछ लोग पश्चिम की तरफ श्यामा कुमार के बाग की तरफ पहुंचे। जहां उन्हें एक पेड़ से आरती का शव दुपट्टे से फांसी पर लटकता हुआ दिखाई दिया।
इसका पता होते ही वहां आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। भगवती प्रसाद ने बताया है कि रात को आरती ने सभी के साथ बैठ कर खाना खाया। उसने कोई ऐसी बात नहीं बताई जिससे इस तरह खुदकुशी करने के हालात पैदा होते। उसने बताया है कि बड़ी बेटी रजनी की शादी हो चुकी है।
उससे छोटी आरती थी।घर का सारा कामकाज उसी के ज़िम्मे रहता था। आरती से छोटा बेटा अंशुल और सबसे छोटी बेटी राधा है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
मुरादाबाद : अधेड़ की गला घोटकर हत्या, दो लाख रुपये भी लूटे
मझोला थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर के भाई की बदमाशों ने गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद दो लाख रुपये भी लूट लिए। इस मौके पर पहुंचे ट्रांसपोर्टर ने बदमाशों की बाइक पकड़ ली। जबकि वह फरार होने में कामयाब हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- मुरादाबाद : अधेड़ की गला घोटकर हत्या, दो लाख रुपये भी लूटे
