ATP Cup : ज्वेरेव ने एटीपी कप में जर्मनी को अमेरिका पर दिलाई जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिडनी। अलेक्सांद्र ज्वेरेव (Alexander Zverev) ने टेलर फ्रिट्ज को सीधे सेटों में हराकर जर्मनी को मंगलवार को यहां एटीपी कप टेनिस टूर्नामेंट में अमेरिका पर जीत दिलाई। यॉन लेनार्ड स्ट्रफ ने पहले एकल मैच में 34 ऐस जमाकर जॉन इसनर को 7-6 (7), 4-6, 7-5 से हराया। इससे जर्मनी ने शुरुआती बढ़त हासिल की। ज्वेरेव …

सिडनी। अलेक्सांद्र ज्वेरेव (Alexander Zverev) ने टेलर फ्रिट्ज को सीधे सेटों में हराकर जर्मनी को मंगलवार को यहां एटीपी कप टेनिस टूर्नामेंट में अमेरिका पर जीत दिलाई। यॉन लेनार्ड स्ट्रफ ने पहले एकल मैच में 34 ऐस जमाकर जॉन इसनर को 7-6 (7), 4-6, 7-5 से हराया। इससे जर्मनी ने शुरुआती बढ़त हासिल की।

ज्वेरेव ने दूसरे एकल मैच में फ्रिट्ज को 6-4, 6-4 से पराजित किया। उन्होंने पांचवें मैच प्वाइंट पर जीत दर्ज की। इसनर और फ्रिट्ज ने युगल में केविन क्राविट्ज और टिम पुएट्ज की जोड़ी पर 6-0, 6-3 से जीत हासिल की। जर्मनी और अमेरिका ने ग्रुप सी में अभी तक एक – एक मैच जीता है।

अमेरिका ने पहले मैच में कनाडा को 3-0 से हराया था जबकि जर्मनी की टीम ब्रिटेन से 1-2 से हार गयी थी। इस बीच ग्रुप बी में इटली ने फ्रांस को हराकर वापसी की। वह पहले मैच में आस्ट्रेलिया से हार गया था। यानिक सिनर ने आर्थर रिंडरनेच को 6-3, 7-6 (3) से जबकि माटियो बेरेटिनी ने यूगो हम्बर्ट को 6-4, 7-6 (6) से हराकर इटली को अजेय बढ़त दिलाई। इन दोनों ने बाद में युगल मैच जीतकर क्लीन स्वीप किया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा