बहराइच: प्रेमिका के पति को प्रेमी ने चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेडियन पुरवा में सोमवार की देर रात घर में घुसे पत्नी के प्रेमी ने उसकी पति की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक पति के विरोध करने पर प्रेमी ने इस घटना को अंजाम दिया। शोर सुनकर घर के अन्य …

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेडियन पुरवा में सोमवार की देर रात घर में घुसे पत्नी के प्रेमी ने उसकी पति की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक पति के विरोध करने पर प्रेमी ने इस घटना को अंजाम दिया। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्यों की नींद खुल गई। ऐसे में भाग रहे आरोपी को घर वालों ने पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र बेडियनपुरवा गांव के अमरजीत का गांव की ही 35 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा चल रहा है। रात करीब 11 बजे अमरजीत अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। घर में घुसे अमरजीत को पत्नी के साथ देखकर महिला का पति संतोष भड़क गया। दोनों में विवाद होने लगा। संतोष ने अपनी पत्नी विमला देवी को अपशब्द कहे। इससे प्रेमी अमरजीत नाराज हो गया। उसने चाकू से संतोष पर वार कर दिया। नीचे गिरे संतोष पर उसने ताबड़तोड कई वार कर मरणासन्न कर दिया।

आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग पहुंचे। जमीन पर खून से लथपथ पड़े संतोष को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्याकर भाग रहे अमरजीत को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर एसओ रिसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम और पुलिस ने मौके की जांच की है। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि मृतक संतोष की बहन लीलावती की तहरीर पर प्रेमी और प्रेमिका के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-Lucknow Famous Dishes: अगर आप Food Lover हैं तो जरूर खाएं ये टेस्टी व्यंजन, नाम सुनकर ही मुंह में आ जाएगा पानी…

संबंधित समाचार