राज्य स्तरीय यूथ फुटबॉल प्रतियोगिता: अल्मोड़ा, बागेश्वर और हरिद्वार की टीम ने जीता मैच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। यूथ बालक वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता स्पोट् र्स स्टेडियम में शुरू हुई। फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन हुए चार मैच हुए। मंगलवार को स्पोट् र्स स्टेडियम में पहला मैच देहरादून व टिहरी के बीच हुआ। इसमें दोनों ही टीम अंत तक कड़ा संघर्ष करती रही, लेकिन कोई गोल नहीं कर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। यूथ बालक वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता स्पोट् र्स स्टेडियम में शुरू हुई। फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन हुए चार मैच हुए।

मंगलवार को स्पोट् र्स स्टेडियम में पहला मैच देहरादून व टिहरी के बीच हुआ। इसमें दोनों ही टीम अंत तक कड़ा संघर्ष करती रही, लेकिन कोई गोल नहीं कर सकी। इसके चलते मैच ड्रा हो गया। दूसरा मैच अल्मोड़ा और चमोली के बीच हुआ। इसमें चमोली की ओर से लोकेश ने पहला गोल किया तथा अल्मोड़ा की ओर से रजत एक, कमल ने दो गोल किए।

मुख्य अतिथि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आरएस धपोला को बुके भेंट करते जिला क्रीडा अधिकारी अख्तर अली।

चमोली की टीम के खिलाड़ी ने अपने ऊपर एक गोल कर दिया। इस प्रकार अल्मोड़ा की टीम 4-1 से मैच जीत गई। तीसरा मैच बागेश्वर व पिथौरागढ़ के मध्य हुआ। इसमें बागेश्वर की ओर से मनीष ने पहला गोल करके अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई। चौथा मैच हरिद्वार व उत्तरकाशी के मध्य खेला गया। इसमें हरिद्वार 1-0 से आगे रही।

निर्णायक की भूमिका सलीम, सुनील, पुष्कर, तनवीर, जीवन सिंह बिष्ट ने निभाई। इस दौरान नीता पोखरिया, पूनम मेहता, हेमलता आदि मौजूद थे। मुख्य अतिथि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आरएस घपोला व सहायक अभियंता एनसी जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके मैच शुरू कराया। इससे पहले जिला खेल अधिकारी अख्तर अली ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया।

संबंधित समाचार