उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव हुए कोरोना पॉजिटिव, आठ महीने बाद दर्ज हुए रिकॉर्ड मामले
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। मंगलवार को प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडे भी संक्रमित हो गए। आठ महीने बाद रिकॉर्ड 310 मामले सामने आए हैं।देहरादून में 192, पौड़ी में 34 और नैनीताल में 26 मामले दर्ज किए गए हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव के नजदीक …
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। मंगलवार को प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडे भी संक्रमित हो गए। आठ महीने बाद रिकॉर्ड 310 मामले सामने आए हैं।देहरादून में 192, पौड़ी में 34 और नैनीताल में 26 मामले दर्ज किए गए हैं।
बता दें कि विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राज्य में राजनीतिक पार्टियों के दौरे भी शुरू हो गए हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। दो दिन पहले ही देहरादून रैली में पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।
