अमरोहा: 35 बैड का स्वास्थ्य केंद्र जनता को समर्पित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नौगंवा सादात, अमृत विचार। विधानसभा नौगांवा सादात क्षेत्र के ग्राम बस्तापुर में विधायक संगीता चौहान व जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने फीता काटकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। विधानसभा नौगांवा सादात के ग्राम करारनगर बस्तापुर में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चेतन चौहान ने 35 बेड का स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत कराया था। जिसका मंगलवार को उद्घाटन …

नौगंवा सादात, अमृत विचार। विधानसभा नौगांवा सादात क्षेत्र के ग्राम बस्तापुर में विधायक संगीता चौहान व जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने फीता काटकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। विधानसभा नौगांवा सादात के ग्राम करारनगर बस्तापुर में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चेतन चौहान ने 35 बेड का स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत कराया था। जिसका मंगलवार को उद्घाटन किया गया। विधायक संगीता चौहान ने कहा यह स्व.चेतन चौहान का सपना था। जिससे नौगांवा सादात की ग्रामीण जनता को इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लाभ हो। अब यहां की जनता को इलाज के लिए दूर जाना नहीं पड़ेगा।

उन्होंने जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी और जिला स्वास्थ्य अधिकारी से समस्त स्टाफ और सुविधाएं जल्द से जल्द मुहैया कराने की अपील की। कार्यक्रम में सीडीओ, सीएमओ, एसडीएम डॉ. अशोक शर्मा, तहसीलदार नौगांवा सादात भगत सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा धर्मेंद्र सिंह चौहान, परम सिंह सैनी, कृष्ण बहादुर सिंह, वीरेंद्र सिंह सैनी, अमित कुमार शर्मा, राजवीर त्यागी, अनिल चिकारा, रोहित चिकारा, कैलाश त्यागी, रोहतास सैनी, महेंद्र यादव, गौरव चौहान, गौतम सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार