मुरादाबाद: जिले में कोरोना के 90 नये रोगी, अकेले टीएमयू के 35

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद: अमृत विचार। जिले में मंगलवार को कोरोना के 90 नये मरीज मिले। देर रात तक जिला सर्विलांस सेल से जुड़े चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी इनसे संपर्क कर होम आइसोलेट कराते रहे। तीसरी लहर में एक दिन में सर्वाधिक 90 नये मरीजों में से सर्वाधिक 35 कोरोना संक्रमित दिल्ली रोड स्थित टीएमयू चिकित्सा व शैक्षणिक …

मुरादाबाद: अमृत विचार। जिले में मंगलवार को कोरोना के 90 नये मरीज मिले। देर रात तक जिला सर्विलांस सेल से जुड़े चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी इनसे संपर्क कर होम आइसोलेट कराते रहे। तीसरी लहर में एक दिन में सर्वाधिक 90 नये मरीजों में से सर्वाधिक 35 कोरोना संक्रमित दिल्ली रोड स्थित टीएमयू चिकित्सा व शैक्षणिक संस्थान के हैं। इन आंकड़ों को देखकर चिकित्साधिकारी टीएमयू पहुंचे।

टीएमयू प्रशासन को संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रहने व इनके संपर्क वालों को भी जांच कराने की हिदायत दी। कहा कि कोई लापरवाही न हो, इसका ख्याल सभी को रखना चाहिए। इसके अलावा नये मरीजों में जेल, शैक्षणिक संस्थानों के छात्र, शिक्षक, अन्य संस्थानों के चिकित्सकीय कोर्स के छात्र-छात्राओं के अलावा स्कूलों के विद्यार्थी व शिक्षक व मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में भी कोरोना संक्रमण घुस गया। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव ने सभी सरकारी और निजी संस्थानों को सैनिटाइजेशन कराने की हिदायत दी है। कहा कि इसमें जरा सी लापरवाही भारी पड़ेगी। नये संक्रमितों की संख्या को मिलाकर अब जिले में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या 181 हो गई है।

इन मोहल्लों के हैं मरीज
जीआरपी लाइन, पुलिस लाइंस, देवपुर मुस्तहकम, राम विहार कॉलोनी के पांच, मान सरोवर, गांधी नगर, श्याम भवन सब्जी मंडी, मंडी गंज, ग्रीन विला रामगंगा विहार, न्यू मुरादाबाद मझोला के दो्, अशोक नगर सिविल लाइंस के दो, दीनदयाल नगर के चार, आशियाना के तीन, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का एक, सुपरटेक कॉलोनी, पीएएम स्कूल, भवर अपार्टमेंट, वसुंधरा कॉलोनी, आशियाना फेज दो आदि के निवासी हैं।

परिसरों को कराएं सैनिटाइज, होम आइसोलेशन में रहें
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमसी गर्ग ने कहा कि जहां भी अधिक मरीज मिले हैं, वहां के परिसरों को सैनिटाइज कराया जाएगा। टीएमयू के अलावा जेल, पुलिस लाइंस, जीआरपी थाना व खुद मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को भी सैनिटाइज कराएंगे। लोगों से अपील है कि मास्क पहनें, कोविड नियमों का पालन करें। कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाएं।

संबंधित समाचार