बरेली: रिपोर्ट दर्ज होने पर वायरल की पत्नी की अश्लील फोटो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। छह माह पूर्व एक युवती की शादी हुई। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर दो माह बाद ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। मामले में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज युवक ने पत्नी के अश्लील फोटो फेसबुक पर वायरल कर दिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत …

बरेली, अमृत विचार। छह माह पूर्व एक युवती की शादी हुई। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर दो माह बाद ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। मामले में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज युवक ने पत्नी के अश्लील फोटो फेसबुक पर वायरल कर दिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी क्राइम से की है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र की युवती मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। यहां उसने एसपी क्राइम को बताया कि उसकी शादी छह माह पूर्व गाजियाबाद के एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। पूरी न होने पर दो माह बाद सितंबर 2021 में उसे घर से निकाल दिया गया। उसने मायके पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसपर घरवालों ने कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया।

युवती ने पति के खिलाफ गाजियाबाद स्थित एक थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इससे गुस्साए पति ने 17 नवंबर 2021 व 18 नवंबर 2021 को पत्नी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। फोटो देखकर युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई। एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी की फेसबुक आईडी को ब्लॉक करा दिया। साथ ही पीड़िता को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

संबंधित समाचार