दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन ‘सॉल्वर’ गिरोह का किया पर्दाफाश, छह लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन परीक्षा ‘हैकिंग/सॉल्विंग’ गिरोह का भंडाफोड़ कर इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक राज तेवतिया की गिरफ्तारी पर हरियाणा में एक लाख रुपये का इनाम है और सीबीआई उसकी तलाश कर रही …

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन परीक्षा ‘हैकिंग/सॉल्विंग’ गिरोह का भंडाफोड़ कर इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक राज तेवतिया की गिरफ्तारी पर हरियाणा में एक लाख रुपये का इनाम है और सीबीआई उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह विभिन्न परीक्षा पोर्टलों तक पहुंच बनाने के लिए रूसी हैकरों का भी इस्तेमाल करता था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ‘रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर’ डाउनलोड करते थे, जो सुरक्षा उपायों और प्रॉक्टर की पकड़ में नहीं आ पाता था। उन्होंने कहा कि कुल 15 लैपटॉप और नौ मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

इसे भी पढ़ें

Election Commission: विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर हो रही रैलियों पर लग सकती है रोक

संबंधित समाचार