रामपुर : सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/भोट, अमृत विचार। नेशनल हाइवे में बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति का इलाज चल रहा है। थाना क्षेत्र …

रामपुर/भोट, अमृत विचार। नेशनल हाइवे में बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति का इलाज चल रहा है।

थाना क्षेत्र के मोतियापुरा गांव निवासी राम सिंह अपनी पत्नी जगवती के साथ दवा लेने भोट आया था। करीब साढ़े दस बजे दंपति बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान भोट कस्बे में पंजाब एंड सिंध बैंक के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए व घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने जगवती उम्र 50 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच हुआ है।

संबंधित समाचार