सीतापुर: रेलवे ट्रैक पर मोबाइल से बात कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सीतापुर जिले के सुरैंचा गांव में शाम को रेलवे ट्रैक पर टहल रहे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक ईयरफोन लगाकर किसी से बात कर रहा था। कमलापुर इलाके के सुरैंचा गांव सौरभ तिवारी 22 पुत्र नरेंद्र तिवारी का घर रेलवे ट्रैक से थोड़ी दूर पर स्थित है। सौरभ खाना …

सीतापुर। सीतापुर जिले के सुरैंचा गांव में शाम को रेलवे ट्रैक पर टहल रहे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक ईयरफोन लगाकर किसी से बात कर रहा था। कमलापुर इलाके के सुरैंचा गांव सौरभ तिवारी 22 पुत्र नरेंद्र तिवारी का घर रेलवे ट्रैक से थोड़ी दूर पर स्थित है। सौरभ खाना खाने के बाद मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक की ओर चला गया। वह कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन पर टहलते हुए बातचीत में मशगूल था।

इसी दौरान मैलानी से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी कट कर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

लाखों खर्च कर बनवाया स्कूल, अब नहीं मिल रही मान्यता

सीतापुर। जहां एक तरफ डबल इंजन की सरकार के मुखिया योगी व मोदी द्वारा चुनावी जनसभाओं में मंच से महिलाओं के सम्मान के लिए बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं। वही जिले का शिक्षा विभाग उनकी कथनी करनी को झूठा साबित करने में तुला है। जिले के विकासखंड कसमंडा की ग्राम पंचायत दाऊदपुर के मजरा मुजफ्फरपुर की रहने वाली ज्योत्सना तिवारी अपने माता-पिता की यादगार में क्षेत्र के बच्चों का भविष्य संवारने के लिए अपनी कृषि योग्य जमीन बेचकर विद्यालय का भवन बना कर तैयार कर दिया था।

आजीवन कुमारी रहकर क्षेत्र के गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने का संकल्प लिया। लेकिन तीन बार मान्यता के लिए आवेदन करके आवेदन शुल्क भी जमा किया। लेकिन शिक्षा विभाग ने महिला को बीएसए कार्यालय से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कसमंडा की तीन साल तक गणेश परिक्रमा कराई। लेकिन आज तक विद्यालय को मान्यता नहीं मिली। महिला ने 31 दिसंबर 2021 को एक बार फिर साहस जुटाकर मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: खेत में कटीले तार लगाने पर दो पक्ष में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक जख्मी

संबंधित समाचार