अयोध्या: गडकरी कल रिंग रोड समेत छह परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। केंद्रीय परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की सभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गडकरी यहां अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग व अयोध्या बाईपास रिंग रोड समेत छह परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। गडकरी का हेलीकाप्टर लगभग 1 बजे अयोध्या हवाई पट्टी पर लैंड करेगा। इसके बाद वह सड़क मार्ग से हनुमानगढ़ी …

अयोध्या। केंद्रीय परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की सभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गडकरी यहां अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग व अयोध्या बाईपास रिंग रोड समेत छह परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। गडकरी का हेलीकाप्टर लगभग 1 बजे अयोध्या हवाई पट्टी पर लैंड करेगा। इसके बाद वह सड़क मार्ग से हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन करने जाएंगे।

इसके बाद राजकीय इंटर कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा व लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं से हेलीकाप्टर द्वारा जनपद बस्ती के मखौड़ा धाम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रस्थान करेंगे। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में गुरुवार को पचास हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। गडकरी 84 कोसी परिक्रमा मार्ग की पांच परियोजनाओं व अयोध्या बाईपास रिंग रोड समेत छह परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

मौके पर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्या भी मौजूद रहेंगे। बुधवार को सांसद लल्लू सिंह, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय व जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार कटिबद्ध है।

अयोध्या: पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए हुई जनसुनवाई

अयोध्या। महिला उत्पीड़न के रोकथाम व पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए बुधवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई हुई। मिशन शक्ति फेज-3 के अंतर्गत हुई बैठक की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रवास सिंह ने की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक हैं। इस दौरान कुल सात मामले सामने आए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-अयोध्या: पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए हुई जनसुनवाई

 

संबंधित समाचार