अमरोहा : गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर्व पर निकाली प्रभात फेरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। सिख समाज के दसवें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर सिख समाज के लोगों द्वारा नगर के मुख्य मार्ग पर प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का नगर में कई जगह भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद गुरुवाणी का पाठ एवं गुरु का अटूट लंगर का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा के तत्वावधान …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। सिख समाज के दसवें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर सिख समाज के लोगों द्वारा नगर के मुख्य मार्ग पर प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का नगर में कई जगह भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद गुरुवाणी का पाठ एवं गुरु का अटूट लंगर का आयोजन किया गया।

गुरुद्वारा सिंह सभा के तत्वावधान में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के पर्व पर नगर में 11 दिन से प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली जा रही है। बुधवार को गुरुद्वारा से प्रभात फेरी प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करती हुई इंदिरा चौक स्थित सुंदर मैचिंग सेंटर पर पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी का नगर में कई जगह श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के द्वारा श्रीमती सुखदेव इंटर कॉलेज के निकट स्थित विक्रम महंत के आवास पर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। प्रभात फेरी संपन्न होने के बाद गुरुवाणी का पाठ किया गया और इसके बाद गुरु का अटूट लंगर का आयोजन हुआ। भक्तों द्वारा गुरु का प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।

इस मौके पर ज्ञानी बिरेंद्र सिंह, महेंद्र चावला, हरजीत चावला, जोगिंदर चावला, राजेंद्र सिंह, सरदार चरणजीत सिंह, सविता चावला, हरजीत सिंह, बबलू, डिंपी, एकता, सुरेश खन्ना, रेनू चावला, रश्मि चावला, किरण खन्ना, रिमी, सिमरन आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार