सीतापुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अटरिया/सीतापुर। सिधौली कोतवाली इलाके में मनवा-अतरौली मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार अटरिया इलाके के दो युवकों की मौत हो गई। घटना की खबर पाकर पुलिस व दोनों मृतकों के परिवारीजन मौके पर पहुंचे। पुलिस का …

अटरिया/सीतापुर। सिधौली कोतवाली इलाके में मनवा-अतरौली मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार अटरिया इलाके के दो युवकों की मौत हो गई। घटना की खबर पाकर पुलिस व दोनों मृतकों के परिवारीजन मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अटिरया इलाके के गजोधरपुर मजरा जजौर गांव निवासी कुलदीप 18 पुत्र कल्लू व अनूप कुमार 22 पुत्र राकेश अपना काम निपटाने के बाद मंगलवार की देर रात बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। जब यह लोग सिधौली कोतवाली इलाके में मनवा-अतरौली मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची सिधौली पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

भाजपा के लोगों का विकास से कोई मतलब नहीं: विधायक

महमूदाबाद, सीतापुर। निर्वाचित जनप्रतिनिधि को जनता इसीलिये चुनती है, ताकि वह उनके गांव, मोहल्ले में विकास करेगा और उनकी बातों को सुनेगा। लेकिन पिछले पांच वर्षां में भाजपा की सरकार ने विकास के कोई काम जनप्रतिनिधियों को करने नहीं दिये। इस कार्यकाल में जनप्रतिनिधियों की जमकर उपेक्षा की गई और हर मौके पर उनका शोषण करने का काम किया गया।

यह भी पढ़ें:-गोतस्करों ने पुलिस पर हथगोले व गोली से किया हमला, जवाबी फायरिंग में जख्मी एक इनामी गोतस्कर गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार