बिजनौर : 60 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी को पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/बढ़ापुर, अमृत विचार। गांव भोगपुर में पुलिस ने एक व्यक्ति को कच्ची शराब बनाते हुए मौके से पकड़कर मुकदमा दर्ज किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 60 लीटर शराब व उपकरण बरामद किये हैं। मौके पर 900 लीटर लाहन भी नष्ट किया गया है। गौरतलब है कि बढ़ापुर थाना क्षेत्र के कई गांवों में …

बिजनौर/बढ़ापुर, अमृत विचार। गांव भोगपुर में पुलिस ने एक व्यक्ति को कच्ची शराब बनाते हुए मौके से पकड़कर मुकदमा दर्ज किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 60 लीटर शराब व उपकरण बरामद किये हैं। मौके पर 900 लीटर लाहन भी नष्ट किया गया है।

गौरतलब है कि बढ़ापुर थाना क्षेत्र के कई गांवों में अवैध कच्ची शराब बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। समय-समय पर स्थानीय पुलिस कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के विरुद्ध अभियान भी चला रही है। लेकिन, आबकारी विभाग की उदासीनता के चलते कारोबारियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

बुधवार को कच्ची शराब के विरूद्ध चलाए गए अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर में छापा मारकर कृपाल सिह पुत्र जोगेन्द्र सिंह को अवैध कच्ची शराब बनाते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने मौके से 60 लीटर तैयार व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। शराब बनाने के लिए रखा करीब 900 लीटर लाहन मौके पर ही नष्ट किया गया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम मे मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार