बहराइच में एक साथ मिले 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग से जारी किए गए रिपोर्ट में महिलाओं समेत 10 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। एकसाथ 10 संक्रमित आने से जिले में हड़कंप मच गया। कोरोना संक्रमण का ग्राफ जिले में तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार को …

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग से जारी किए गए रिपोर्ट में महिलाओं समेत 10 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। एकसाथ 10 संक्रमित आने से जिले में हड़कंप मच गया। कोरोना संक्रमण का ग्राफ जिले में तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना रिपोर्ट जारी की गई।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शहर निवासी दो महिलाओं समेत 10 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सभी को स्वास्थ्य टीम द्वारा होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि सभी लोग संक्रमण से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करें। जिससे संक्रमण को एक दूसरे में फैलने से रोका जा सके। एकसाथ 10 कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

10912 किशोरों को लगी वैक्सीन

स्वास्थ्य सूचना और शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि पांच जनवरी से चालू हुए टीकाकरण अभियान में 15 से 17 वर्ष के 2243, 18 वर्ष से ऊपर के 5187 को पहली डोज और 18 से ऊपर के 3482 लोगों को बुधवार तक टीका की दूसरी डोज लगाई गई है।

सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने डाॅ. महेश्वरी

बहराइच। सपा कार्यालय पर बुधवार को कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए गए डाॅ. महेश्वरी पांडेय का स्वागत किया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि इससे अगामी चुनाव में सपा का फायदा होगा। चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोनयन पर डाॅ. पांडेय ने कहा कि स्वर्गीय डाॅ, वकार साहब उन्हें हमेशा सपा से जोड़कर रखा। आज जब वे नहीं हैं तो उनके पुत्र व पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह ने उन्हें पार्टी में आने का न्योता दिया। कहा कि राष्टीय अध्यक्ष ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरे उतरेंगे। सपा के इस कदम की अन्य चिकित्सकों ने स्वागत किया है। अब्दुल मन्नान, बंटी समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बिजनौर : भाजपा नेता के घर रात में घुसे बदमाश, जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार

संबंधित समाचार