बरेली: कोरोना की तीसरी लहर से प्रभावित हो सकती हैं परीक्षाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और विधान सभा चुनाव को लेकर बोर्ड परीक्षा की तिथि इस बार बढ़ सकती है। अमूमन, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं मार्च तक हो जाती हैं लेकिन इस बार परीक्षाएं अप्रैल-मई में भी हो सकती हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और विधान सभा चुनाव को लेकर बोर्ड परीक्षा की तिथि इस बार बढ़ सकती है। अमूमन, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं मार्च तक हो जाती हैं लेकिन इस बार परीक्षाएं अप्रैल-मई में भी हो सकती हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 55 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने प्रदेश भर में पंजीकरण कराया है। जनपद में लगभग सवा दो लाख 10वीं और 12वीं के छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। हालांकि बीते दो वर्ष से कोरोना महामारी के नियंत्रित होने के बाद फिर से एक्टिव होने की दशा में शिक्षा परिषद ने अनेक बदलाव भी किए हैं जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न करना पड़े और उनका शिक्षा सत्र भी बाधित न हो।

हालांकि इस स्थिति को देखते हुए परिषद ने बदलाव कर पाठ्यक्रमों में 30 फीसद तक कमी कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा का कार्यक्रम विधानसभा चुनाव की आचारसंहिता लागू होने के बाद तैयार किया जाएगा। परीक्षा का कार्यक्रम जारी करते समय कोरोना संक्रमण की स्थिति का आंकलन भी किया जाएगा। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच परीक्षा का कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है।

संबंधित समाचार