बरेली: 100 के पार पहुंचा कोरोना संक्रिमतों का आंकड़ा
बरेली, अमृत विचार। जिले में पिछले एक सप्ताह से कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। चार दिनों में इसकी रफ्तार काफी तेजी से बढ़ी है। सोमवार को 13, मंगलवार को 21 और बुधवार को 49 मरीज कोरोना संक्रमण से ग्रसित मिले हैं। जिससे कोरोना के सक्रिय मामलों का भी शतक हो गया है। …
बरेली, अमृत विचार। जिले में पिछले एक सप्ताह से कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। चार दिनों में इसकी रफ्तार काफी तेजी से बढ़ी है। सोमवार को 13, मंगलवार को 21 और बुधवार को 49 मरीज कोरोना संक्रमण से ग्रसित मिले हैं। जिससे कोरोना के सक्रिय मामलों का भी शतक हो गया है। वर्तमान में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 104 हो गई है। सर्विलांस सेल से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को बहेड़ी निवासी 22 वर्षीय युवक, इज्जतनगर निवासी 57 वर्षीय बुजुर्ग, ऊधमसिंह नगर निवासी 26 वर्षीय युवक, कासगंज निवासी 18 वर्षीय युवक, शास्त्री नगर निवासी 58 और 63 वर्षीय बुजुर्ग दंपति, सैनिक कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय महिला, पंजाबपुरा निवासर 41 वर्षीय महिला, नई वस्ती निवासी 37 वर्षीय युवक समेत आर्मी के 20 जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
जीनोम को भेजा विधायक का सैंपल
सोमवार को कैंट विधायक राजेश अग्रवाल कोरोना जांच में संक्रमित मिले थे। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से विधायक का सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए लखनऊ भेजा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वेरिएंट का पता लगाने के लिए सैंपल भेजा गया है। करीब 10 दिन के बाद जीनोम रिपोर्ट प्राप्त होगी।
उच्च जोखिम वाले देशों से आए 5 लोग ट्रेस
सर्विलांस सेल की ओर से उच्च जोखित वाले देश यानि जहां कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन से ग्रसित मरीज मिले चुके हैं यहां से जिले में लौटने वाले लोगों की सघन निगरानी की जा रही है। बुधवार को सेल ने पांच लोगों को ट्रेस किया है जो कि स्विजरलैंड, यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड और स्पेन से लौटे हैं। इन लोगों में तीन सिविल लाइंस और एक नार्थ सिटी और एक नवाबगंज निवासी है।
वर्जन–
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। बुधवार को 49 मरीज संक्रमण से ग्रसित मिले हैं। इन मरीजों में अधिकांश सेना के जवान हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना संक्रमण से बचाव की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें।
–डॉ. अनुराग गौतम, प्रभारी, सर्विलांस सेल
