मुरादाबाद : हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही कटघर पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं करने पर अड़ी है। जबकि पीड़ित के पुत्र ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई। उसमें उसके पिता एक संदिग्ध के साथ जाते दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार को पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कटघर एसएचओ को मुकदमा दर्ज करने का …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं करने पर अड़ी है। जबकि पीड़ित के पुत्र ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई। उसमें उसके पिता एक संदिग्ध के साथ जाते दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार को पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कटघर एसएचओ को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।

मुगलपुरा थानाक्षेत्र के गुईया बाग निवासी मो. शमीम दो जनवरी की रात एक पार्टी में शामिल होने के लिए कटघर कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल क्लार्क इन गए थे। रात करीब 10 बजे उनका फोन बंद हो गया था। पूरी रात तलाशने के बाद भी उनका कहीं सुराग नहीं लग सका था। तब परिजनों ने मुगलपुरा पुलिस को सूचना दी थी। तीन जनवरी की सुबह साढ़े दस बजे शमीम का शव प्रेम वंडर लैंड के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था, मगर उसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। ऐसे में बिसरा संरक्षित किया गया था।

संदिग्ध ने अपने चेहरे पर लपेट रखा था कपड़ा
शमीम के पुत्र समीर ने अपने पिता की हत्या का अंदेशा जताते हुए मंगलवार को वह इंस्पेक्टर कटघर आरपी शर्मा को तहरीर दी थी। समीर ने बताया था कि उनके पिता की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। उसके पिता रात में ऐसी जगह नहीं जाते थे, जहां उन्हें खतरा महसूस होता था। बुधवार को पुलिस ने समीर के साथ रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। इसमें एक संदिग्ध व्यक्ति शमीम के साथ जाता दिखाई दिया। संदिग्ध युवक ने अपने चेहरे पर कपड़ा लपेट रखा है। समीर ने वह फुटेज इंस्पेक्टर को भी दिखाई, मगर उन्होंने भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। तब उसने गुरुवार को एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।

संबंधित समाचार