हरदोई: पिहानी कोतवाल ने रात में पिकेट ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को पिलाई चाय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। नए पुलिस कप्तान राजेश द्विवेदी की समीक्षा बैठक के बाद पिहानी कोतवाल ने रात्रि में पिकेट ड्यूटी को चेक करते हुए जवानों को चाय पिलाई। पिहानी कोतवाल दिलेश कुमार सिंह व कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र विश्नोई ने दिया सुरक्षा का भरोसा। कोतवाल के नेतृत्व में कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र विश्नोई ने  जवानों को ड्यूटी चेक करने …

हरदोई। नए पुलिस कप्तान राजेश द्विवेदी की समीक्षा बैठक के बाद पिहानी कोतवाल ने रात्रि में पिकेट ड्यूटी को चेक करते हुए जवानों को चाय पिलाई। पिहानी कोतवाल दिलेश कुमार सिंह व कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र विश्नोई ने दिया सुरक्षा का भरोसा।

कोतवाल के नेतृत्व में कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र विश्नोई ने  जवानों को ड्यूटी चेक करने के साथ , जवानों को चाय पिलाकर  हौसला अफजाई की। कोहरा और शीतलहर में रातभर डयूटी करने वाले पुलिस कर्मियों के लिए कोतवाल व कस्बा चौकी इंचार्ज  ने चाय का तोहफा दिया है। रातभर डयूटी कर रहे जवानों को चाय पिलाई गई, ताकि वह डयूटी पर मुस्तैद रह सके।

कोतवाली क्षेत्र  में सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस महकमा दिन-रात ड्यूटी करता है। खासकर रात में होने वाली वारदात पर रोक लगाने के लिए पुलिस कर्मियों की रात की ड्यूटी भी लगी रहती है। बरसात हो या ठंड जवान ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हैं, लेकिन बीते कुछ दिनों से चल रही शीतलहर और कोहरा ने ठंड में इजाफा कर दिया है। ऐसे में रात्रिकालीन ड्यूटी करने वालों को ठंड से बचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

रात के समय अपराधिक वारदात को रोकने के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मी मुस्तैद रहते हैं ताकि जनता अपने घरों में चैन की नींद सो सके। चोरी की घटनाएं रात में ही अधिक होती हैं इसलिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ज्यादा मुस्तैदी बरतने के लिए दिए गए हैं। ताकि अपराधिक वारदात को हर हाल में रोका जा सके।

कड़ाके की ठंड से हर कोई बेहाल है। शाम ढलते ही बाजारों में रौनक और सड़कों पर आवाजाही कम होने लगी है। लोग घरों में हीटर जलाकर और रजाई के अंदर ठंड से बचाव कर रहे हैं। वहीं, शहर की सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान कड़ाके की ठंड में रात्रि गश्त और पिकेट पर ड्यूटी करते हैं।

कस्बा इंचार्ज ने कहा  कि पिछले एक सप्ताह से शीत लहर चल रही है। ठंड में बदमाश अधिक सक्रिय हो जाते हैं। आम लोगों के अलावा पुलिस की आवाजाही कम होने से बदमाश चोरी और दूसरी आपराधिक घटनाओं इजाफा हो जाता है। नवागत पुलिस अधीक्षक में बैठक में रात्रि गश्त और पिकेट ड्यूटी पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे।

पढ़ें- पूर्व प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी ने की धांधली, विपणन अधिकारी ने की गांव की जांच

संबंधित समाचार