रायबरेली: यूकेलिप्टस के पेड़ बेचने पर लेखपाल ने मांगे रुपये, ऑडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सूमेरीखेड़ा मजरे बहादुर नगर के पट्टे के तालाब पर यूकोलिप्टस के पेड़ बेचने पर पट्टा मालिक ने लेखपाल ने रिश्वत मांगी है। इसका ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। इस ऑडियो में सूमेरी खेड़ा मजरे बहादुर नगर के तालाब पर लगे यूकेलिप्टस  के पेड़ बेचने को लेकर लेखपाल की ओर से 20 हजार …

रायबरेली। सूमेरीखेड़ा मजरे बहादुर नगर के पट्टे के तालाब पर यूकोलिप्टस के पेड़ बेचने पर पट्टा मालिक ने लेखपाल ने रिश्वत मांगी है। इसका ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। इस ऑडियो में सूमेरी खेड़ा मजरे बहादुर नगर के तालाब पर लगे यूकेलिप्टस  के पेड़ बेचने को लेकर लेखपाल की ओर से 20 हजार रुपये मांगने की बात की गई है।

सिंघा खेड़ा  मजरे बहादुर नगर के रहने वाले शत्रोहन का पट्टे का तालाब है। वह तालाब सेमरी खेड़ा मजरे बहादुर नगर में है। करीब 20 वर्षों से यह तालाब का पट्टा शत्रोहन के नाम है। शत्रोहन ने तालाब के चारों तरफ  यूकोलिप्टस के पेड़ लगवाए थे। इन पेड़ों को शत्रोहन ने दिसंबर माह में एक ठेकेदार के हाथ 25 हजार रुपया में बेच दिए। शत्रोहन ने बताया कि इसकी भनक जब हल्का लेखपाल को हुई तो उसने शत्रोहन को बछरावां अपने कमरे में 21 दिसंबर को बुलवाया।

ऑडियो में तालाब पट्टा मालिक शत्रोहन की माने तो हल्का लेखपाल यूकोलिप्टस के पेड़ काटने को लेकर 20 हजार रुपये मांग रहे थे जो ऑडियो में सुनाई पड़ रहा है। हल्का लेखपाल कह रहे हैं कि यदि 20 हजार रुपये नहीं दोगे तो तुम्हारे ऊपर जुर्माना लगेगा जेल भी जाओगे। इस ऑडियो को लेकर  पट्टा मालिक शत्रोहन एसडीएम महाराजगंज के पास गया है।

शत्रोहन के मुताबिक एसडीएम महाराजगंज ने कार्रवाई नहीं की वहीं लेखपाल से मिलने को कहा। जब एसडीएम महाराजगंज शालिग राम वर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा अभी कुछ हमारी जानकारी में नहीं है। यदि लेखपाल द्वारा पैसा मांगा गया है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें- इलेक्ट्रिक पॉवर ट्रेन के विनिर्माण के लिए ओमेगा सेकी ने जे संग टेक के साथ किया करार

संबंधित समाचार