बहराइच: ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
बहराइच। पयागपुर मार्ग पर ई-रिक्शा पलट गया। जिसके नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आदर्श कुमार सिंह(18) के घर का निर्माण चल रहा है। बुधवार शाम को सात बजे युवक पयागपुर बाजार से टायल्स लेकर घर जा रहा …
बहराइच। पयागपुर मार्ग पर ई-रिक्शा पलट गया। जिसके नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आदर्श कुमार सिंह(18) के घर का निर्माण चल रहा है। बुधवार शाम को सात बजे युवक पयागपुर बाजार से टायल्स लेकर घर जा रहा था।
थाना क्षेत्र के नहर पटरी के निकट टूटी और जर्जर सड़क में ई-रिक्शा पलट गया। जिसके नीचे दबकर आदर्श की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, शव पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
खेत गए बालक पर तेंदुआ ने किया हमला, हालत गंभीर, जांच करने पहुंचे वनकर्मी
बहराइच। ककरहा रेंज के भिउरा गांव निवासी बालक खेत में गन्ना छील रहा था। तभी तेंदुए ने बालक पर हमला कर दिया। बालक को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज में इस समय तेंदुए के हमले बढ़ गए हैं। ककरहा रेंज के मधवापुर ग्राम पंचायत के भिउरा बशीर मिया फार्म निवासी संतोष यादव (10) पुत्र बलराम यादव गुरुवार को खेत गया। गन्ने के खेत से वह मवेशी के लिए गन्ने का घास काटने लगा। तभी दोपहर 12 बजे जंगल से निकल कर तेंदुआ आ गया। उसने बालक को दबोच लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तब जाकर तेंदुए से छुड़ाया। तेंदुआ बालक को छोड़कर जंगल की ओर चला गया।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: खेत गए बालक पर तेंदुआ ने किया हमला, हालत गंभीर, जांच करने पहुंचे वनकर्मी
