रायबरेली: एम्स के डॉक्टर दंपति और नर्स समेत 15 हुए कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले में कोरोना की तीसरी लहर आ गई है। संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को दूसरे दिन एम्स में डॉक्टर दंपति और स्टॉफ समेत 15 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। एम्स के डिप्टी डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि 15 स्टाफ …

रायबरेली। जिले में कोरोना की तीसरी लहर आ गई है। संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को दूसरे दिन एम्स में डॉक्टर दंपति और स्टॉफ समेत 15 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है।

एम्स के डिप्टी डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि 15 स्टाफ नर्स सहित डाक्टर दंपति कोरोना पॉजिटिव हैं। जिनको होम आइसोलेट किया गया है। बुधवार को एम्स के 16 मेडिकल स्टाफ को कोरोना संक्रमित पाया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एम्स के डॉक्टर और स्टॉफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, सभी को होम आइसोलेट करके ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। साथ ही जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जा रही है।

एम्स की ओपीडी में बढ़ी सख्ती

एम्स के डाक्टर और नर्सों के कोरोना संक्रमित होने के कारण ओपीडी में सख्ती कर दी गई है। बिना मास्क, सैनिटाइजर और कोरोना टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिखाए एम्स में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं हर दिन बीस पुराने और 40 नए मरीज ही देखे जाएंगे। साथ ही हर मरीज की कोरोना जांच होगी। एम्स के वरिष्ठ प्रशासक समीर शुक्ला का कहना है कि मरीज ऑनलाइन और मोबाइल से घर पर भी एम्स के चिकित्सकों से सलाह ले सकते है। हर विभाग की ओपीडी में 60 से अधिक मरीज नहीं देखे जाएंगे।

तेजी से किया जा रहा टीकाकरण

गुरुवार को बारिश के कारण किशोरवय लोगों का टीकाकरण कम हुआ। वहीं अन्य वर्ग के लोगों ने टीकाकरण कराया। चार दिन में 6500 किशोरवय लोगों को टीका लगाया गया है। जबकि 11504 को कोरोना की पहली डोज तथा 11408 को कोरोना की दूसरी डोज दी गई।

पढ़ें- बरेली: 194 महिला रिक्रूट बनीं सिपाही, पासिंग आउट परेड में एडीजी को दी सलामी

250 की हुई जांच

स्वास्थ्य की टीम ने गुरुवार को एनटीपीसी परियोजना में कोरोना की जांच की। करीब 250 लोगों की जांच की गई। बताते हैं कि एनटीपीसी उप महाप्रबंधक की पत्नी तथा उनकी 8 वर्षीय बेटी के रिपोर्ट संक्रमित पाई गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि एनटीपीसी परियोजना मे एंटीजन किट की जरिए जांच की गई है। जिसमें उप महाप्रबंधक की पत्नी उनकी बेटी की जांच रिपोर्ट संक्रमित आई हैं। जिनकी आरटीपीआर जांच का नमूना लेकर लखनऊ प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।

साथ ही ओमिक्रॉन संक्रमण की भी जांच कराई जाएगी। इनके परिजनों समेत संपर्क में आने वाले लोगों की जांच के लिए टीम गठित कर भेजी जा रही है। जिन्हें चिकित्सीय टीम की निगरानी मे होम क्वारंटाइन किया गया है।

संबंधित समाचार