रायबरेलीः 25 हजार का इनामी गोकशी गैंग का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शिवगढ़ पुलिस ने 25000 रुपये के इनामी गोकशी गैंग के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताते हैं कि 15 जुलाई को वाजिदपुर गांव में सड़क के किनारे 1 दर्जन से अधिक गोवंशो के अवशेष मिले थे। ग्रामीणों को जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने पुलिस को …

रायबरेली। शिवगढ़ पुलिस ने 25000 रुपये के इनामी गोकशी गैंग के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताते हैं कि 15 जुलाई को वाजिदपुर गांव में सड़क के किनारे 1 दर्जन से अधिक गोवंशो के अवशेष मिले थे। ग्रामीणों को जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जब तक पुलिस वहां पहुंचती तब तक गोकशी करने वाले फरार हो चुके थे। लेकिन गोकशी करने वाले काले रंग की सेंट्रो कार छोड़ गये थे।

पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर छानबीन की तो पता चला गोकशी करने वाले बाराबंकी और लखनऊ जनपद के रहने वाले हैं जिसमें कुल 5 लोग शामिल हैं। पुलिस ने गोकशी करने वाले 5 लोगों में से चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन पांचवा वांछित अभियुक्त मोहर्रम अली पुत्र नौशाद अली निवासी ग्राम सैदलपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी फरार चल रहा था पुलिस ने इस अभियुक्त के ऊपर 25000 रुपया का इनाम भी घोषित कर रखा था।

बुधवार रात शिवगढ़ पुलिस ने गंगागंज मजरे सलेमपुर थाना गोसाईगंज जिला जनपद लखनऊ के ककरिया रायपुर तिराहे के इस अभियुक्त को भी  गिरफ्तार कर लिया तलाशी के दौरान इस अभियुक्त के पास एक देसी तमंचा व एक कारतूस भी बरामद हुई। क्षेत्राधिकारी महाराजगंज राम किशोर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि करीब 6 महीने से गोकशी का आरोपी मोहर्रम अली फरार चल रहा था जिसके ऊपर 25000 का इनाम भी घोषित था जिसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:-बरेली: 194 महिला रिक्रूट बनीं सिपाही, पासिंग आउट परेड में एडीजी को दी सलामी

संबंधित समाचार