अयोध्या: जिले में बूंदाबांदी से छटा कोहरा, बढ़ी गलन
अयोध्या। पश्चिमी विक्षोभ का असर जिले पर भी पड़ा है। गुरुवार सुबह से हुई बूंदाबांदी ने न सिर्फ तापमान घटा दिया बल्कि कोहरे की चादर से लिपटी रामनगरी को भी मुक्त करा दिया। दिन भर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। आसमान में बादल होने की वजह से दोपहर में भी अंधेरा छाया रहा। बीच में एक …
अयोध्या। पश्चिमी विक्षोभ का असर जिले पर भी पड़ा है। गुरुवार सुबह से हुई बूंदाबांदी ने न सिर्फ तापमान घटा दिया बल्कि कोहरे की चादर से लिपटी रामनगरी को भी मुक्त करा दिया। दिन भर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। आसमान में बादल होने की वजह से दोपहर में भी अंधेरा छाया रहा।
बीच में एक बार सूर्य देव ने दर्शन दिया, लेकिन बादलों के आगे उनकी एक भी न चली। मौसम विभाग का मानना है कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी मध्यम से घने बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
पिछले चार दिनों से जिले में जबरदस्त तरीके से कोहरा पड़ रहा है, जिसमें विजिबिलिटी भी लगभग 300 तक पहुंच गई है। बुधवार शाम से ही बादल घुमड़ने लगे थे। सुबह लगभग पांच बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि कोहरा तो छट गया, लेकिन ठंड और बढ़ गई। लोगों ने ठंड से निजात पाने के लिए अलाव का सहारा लिया। कुछ तो गली-मोहल्लों में चाय की चुस्कियों से ठंड को मिटाने का प्रयास करते रहे।
नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ.सीताराम मिश्र ने बताया कि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम 98 व न्यूनतम 80 प्रतिशत रही। हवा की गति सामान्य रही। बारिश 1.5 एमएम रिकार्ड की गई।
‘बुली बाई’ मामला: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ‘मुख्य साजिशकर्ता’ को असम से किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने ”बुली बाई” मामले में ‘मुख्य साजिशकर्ता’ को असम से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान नीरज बिश्नोई (21) के रूप में हुई है और वह दिन में करीब साढ़े तीन बजे दिल्ली पहुंचेगा।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- ‘बुली बाई’ मामला: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ‘मुख्य साजिशकर्ता’ को असम से किया गिरफ्तार
