रामपुर में सात और कोरोना पॉजिटिव मिले, एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 24 हुई
रामपुर, अमृत विचार। कोरोना का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को कोरोना के सात और रोगी मिले हैं। इस तरह जिले में कोरोना के एक्टिव रोगियों की संख्या बढ़कर 24 तक पहुंच गई है। संक्रमितों में एक व्यक्ति विदेश से वापस लौटा है। जिले में एक बार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा …
रामपुर, अमृत विचार। कोरोना का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को कोरोना के सात और रोगी मिले हैं। इस तरह जिले में कोरोना के एक्टिव रोगियों की संख्या बढ़कर 24 तक पहुंच गई है। संक्रमितों में एक व्यक्ति विदेश से वापस लौटा है। जिले में एक बार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है, जिसकी वजह से लोगों में खौफ बढ़ रहा है। जिले में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना के सात नए संक्रमित मिले हैं।
शहर के बाग छोटे साहब निवासी एक युवक संक्रमित पाया गया है। वह दुबई से वापस लौटा था। इसके अलावा आवास विकास कालोनी निवासी कारोबारी, नादरबाग, खुशहालपुर, लाल कबर, काजीपुर निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस तरह जिले में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़कर 24 पहुंच गई है। जिले में अब तक कोरोना की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 11852 हो गई है।
गुरुवार को रामपुर में सात नए संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम के खलबली मची गई, टीम ने समस्त संक्रमितों को पंद्रह दिन के लिए होम आईसोलेट कर दिया। इसके अलावा टीम ने घरों के बाहर बल्लियां लगाकर हाटस्पाट बना दिया है। आसपास के लोगों को दूरी बनाने की अपील की है। पालिका की टीम ने सेनीटाइजेशन भी कराया है।
