मैनपुरी सैनिक स्कूल का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम पर होगा : मुख्यमंत्री योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि मैनपुरी स्थित सैनिक स्कूल का नाम बदलकर देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के नाम पर किया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुये बताया, “मां भारती के अमर सपूत, देश के प्रथम सीडीएस जनरल …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि मैनपुरी स्थित सैनिक स्कूल का नाम बदलकर देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के नाम पर किया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुये बताया, “मां भारती के अमर सपूत, देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनपद मैनपुरी स्थित सैनिक स्कूल का नाम ‘जनरल बिपिन रावत सैनिक स्कूल’ किया गया है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष आठ दिसंबर को जनरल रावत और उनकी पत्नी सहित 14 लागों का तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया था।

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक पर मायावती ने जताई चिंता

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में बुधवार को हुयी चूक पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय इसे गंभीरता से लेते हुये इसकी उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच जरूरी है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: राम की नगरी को सुंदर से सुंदर बनाने के लिए सब कुछ करूंगा-नितिन गडकरी

मायावती ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अभी हाल के पंजाब दौरे के दौरान जो सुरक्षा चूक हुई है वह अति-चिन्तनीय है। इस घटना को पूरी गंभीरता से लेकर इसकी उच्च-स्तरीय निष्पक्ष जाँच जरूरी है ताकि इसके लिए दोषियों को उचित सजा मिल सके तथा आगे फिर ऐसी घटना की पुनरावृति न हो।”

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल का दावा, 2023 से पहले उत्तराखंड में दूर हो जाएगी पानी की दिक्कत

संबंधित समाचार