रायबरेलीः एसपी ने डलमऊ और ऊंचाहार कोतवाली का किया निरीक्षण, तलब की हिस्ट्रीशीटरों की सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। विधानसभा चुनाव को देखते हुए एसपी लगातार पुलिसिंग को चुस्त दुरुस्त कर रहे हैं। साथ ही कोतवाली और थानों का निरीक्षण कर वाछिंत और हिस्ट्रीशीटरों की सूची तलबकर एक्शन के निर्देश दे रहे हैं। इसी के चलते एसपी ने डलमऊ और ऊंचाहार कोतवाली का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने डलमऊ कोतवाली का …

रायबरेली। विधानसभा चुनाव को देखते हुए एसपी लगातार पुलिसिंग को चुस्त दुरुस्त कर रहे हैं। साथ ही कोतवाली और थानों का निरीक्षण कर वाछिंत और हिस्ट्रीशीटरों की सूची तलबकर एक्शन के निर्देश दे रहे हैं। इसी के चलते एसपी ने डलमऊ और ऊंचाहार कोतवाली का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने डलमऊ कोतवाली का औचक निरीक्षण अभिलेखों के रखरखाव को देखा व दर्ज मुकदमों की जानकारी ली।

कोतवाली के निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान आने वाली फोर्स के रुकने के लिए चिन्हित किए गए श्री गांधी महाविद्यालय , श्री गांधी इंटर कॉलेज व एसजेएस विद्यालय घोरवारा का निरीक्षण किया व डलमऊ कोतवाली प्रभारी को दिशा निर्देश दिए। वहीं ऊंचाहार में कोतवाली का निरीक्षण कर हिस्ट्रीशीटरों की सूची तलबकर उनके बारे में कोतवाल शिव शंकर सिंह से जानकारी ली।

बूथों का किया निरीक्षण

डलमऊ में पुलिस अधीक्षक ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरवारा व प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर बूथों पर दिव्यांगों के लिए बने रैंप को देखा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा