मुरादाबाद : चोरी की बाइक के साथ बहराइच के दो युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। गलशहीद पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बहराइच के युवकों ने बरामद बाइक को दो दिन पहले ही बिजनौर जनपद के नूरपुर थानाक्षेत्र से चुराया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। इंस्पेक्टर गलशहीद लोकेंद्र कुमार ने बताया कि पांच जनवरी की …

मुरादाबाद। गलशहीद पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बहराइच के युवकों ने बरामद बाइक को दो दिन पहले ही बिजनौर जनपद के नूरपुर थानाक्षेत्र से चुराया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।

इंस्पेक्टर गलशहीद लोकेंद्र कुमार ने बताया कि पांच जनवरी की रात उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह राठी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक बाइक पर सवार दो युवकों को शक के आधार पर रोक लिया। बाइक के कागज मांगने पर दोनों बगले झांकने लगे। पुलिस उन्हें थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने स्वीकार किया कि बाइक चोरी की है।

उन्होंने दो दिन पूर्व ही बिजनौर के नूरपुर थानाक्षेत्र से बाइक चुराई थी। आरोपियों ने अपने नाम आजाद उर्फ मारुक पुत्र फारुख खां उर्फ शाहरुख खां निवासी ग्राम माधी, थाना, नानपारा जनपद बहराइच और असलम उर्फ राजू पुत्र मुस्ताक खां निवासी गांव फूलवरिया, थाना नानपारा, जनपद बहराइच बताए हैं। बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

 

 

 

संबंधित समाचार