रायबरेलीः अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत औघड़नाथ आश्रम के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुरुवार देर शाम धर्मेंश 25 पुत्र रामकृपाल निवासी तामरगंज थाना सलोन अपने साथी दीपू 26 पुत्र पन्ने …

रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत औघड़नाथ आश्रम के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुरुवार देर शाम धर्मेंश 25 पुत्र रामकृपाल निवासी तामरगंज थाना सलोन अपने साथी दीपू 26 पुत्र पन्ने लाल निवासी उमरी के साथ बाइक से रायबरेली से घर लौट रहे था। रास्ते में औघड़नाथ आश्रम के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा। मुंशीगंज चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से इलाज के दौरान दीपू की मौत हो गई है। जबकि धर्मेश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बोलेरो की टक्कर से युवक बस के नीचे आया

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर भदोखर के दरियापुर कृषि विज्ञान केंद्र के निकट बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार रोडवेज बस के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार शाम को ऊंचाहार की ओर से बाइक सवार आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर के निकट पहुंची तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार लखनऊ से प्रयागराज जा रही रोडवेज बस के नीचे आ गया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची भदोखर पुलिस व डायल 112 पुलिस ने बेहोशी की हालत में बाइक सवार युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहीं बोलेरो चालक वाहन लेकर भाग गया, जबकि बस चालक बस को रोककर चला गया जिससे यात्री परेशान रहे। हल्का दरोगा मालिक राम का कहना है कि घायल वाइक सवार की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : चोरी की बाइक के साथ बहराइच के दो युवक गिरफ्तार

संबंधित समाचार