लखनऊ: दिन भर बारिश से बढ़ी ठंड, हाथ-पैर पड़े सुन्न
लखनऊ। बीते 24 घंटे में उत्तरी, पूर्वी व मध्य भारत के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। दिन भर बादल छाये रहे और रिमझिम बारिश होती रही, धूप का तो दूर-दूर तक अता-पता नहीं। ऐसा लगा मानो जनवरी के महीने में ही मानसून लौटकर आ गया हो। उत्तराखंड समेत चार राज्यों …
लखनऊ। बीते 24 घंटे में उत्तरी, पूर्वी व मध्य भारत के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। दिन भर बादल छाये रहे और रिमझिम बारिश होती रही, धूप का तो दूर-दूर तक अता-पता नहीं। ऐसा लगा मानो जनवरी के महीने में ही मानसून लौटकर आ गया हो।
उत्तराखंड समेत चार राज्यों में स्थिति बेहद बुरी
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमांचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात व मध्य प्रदेश के कई इलाकों में गुरुवार तड़के से ही रिमझिम बारिश शुरू हो रही है। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख में सर्वाधिक 36.1 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद हिमांचल प्रदेश (29.7), पंजाब (21.9) व उत्तराखंड (19.2) में बारिश के कारण स्थिति काफी बदतर हो गई है।
उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए उत्तराखंड के अधिकांश शहरों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ, बरेली, कानपुर, सीतापुर, उन्नाव, कन्नौज, फर्रूखाबाद, रायबरेली समेत कई शहरों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के अलावा जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश के कुछ शहरों में भी येलो अलर्ट हुआ है। वहीं राजस्थान व मध्य प्रदेश के कुछ शहरों मे भारी बारिश की संभावना के साथ ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें:-रुद्रपुर: अनुसूचित जाति परिवार से राष्ट्रपति बनाकर भाजपा ने किया हमारा सम्मान : राजौर
कहां कितनी बारिश :-
- जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख 36.1 मिमी
- हिमांचल प्रदेश 29.7 मिमी
- पंजाब 21.9 मिमी
- हरियाणा 09.1 मिमी
- दिल्ली 04.7 मिमी
- उत्तराखंड 19.2 मिमी
- उत्तर प्रदेश 03.0 मिमी
- राजस्थान 07.7 मिमी
- मध्य प्रदेश 01.6 मिमी
- गुजरात 0.20 मिमी
