पीलीभीत: माला स्टेशन को हाल्ट बनाने के विरोध में गरमाई राजनीति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला, अमृत विचार। माला स्टेशन को हाल्ट बनाये जाने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है। ग्रामीण माला स्टेशन को स्टेशन ही बने रहने की जिद पर अड़ गए हैं। वही रेल विभाग की ओर से अभी कोई भी सकारात्मक जवाब नही मिला है। नेताओ की ओर से आश्वस्त करने का सिलसिला जारी …

गजरौला, अमृत विचार। माला स्टेशन को हाल्ट बनाये जाने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है। ग्रामीण माला स्टेशन को स्टेशन ही बने रहने की जिद पर अड़ गए हैं। वही रेल विभाग की ओर से अभी कोई भी सकारात्मक जवाब नही मिला है। नेताओ की ओर से आश्वस्त करने का सिलसिला जारी है। मगर, सर्दी के चल रहे प्रदर्शन को मुकाम नहीं मिल सका है। मांग पूरी होने तक कि धरना जारी रहने का ऐलान कर दिया गया है।

आगामी चुनाव नजदीक है। हर राजनीतिक दल इसे भुनाने की तैयारी में लग गया है। धरना प्रदर्शन में सत्ता पक्ष के नेताओं से लेकर विपक्षी दल के नेता तक पहुंच चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि माला स्टेशन हाल्ट में तब्दील हो गया तो 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे और मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे। समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा भी बंगाली वोटरों को रिझाने के लिए धरना प्रदर्शन में पहुंच चुके हैं। सत्ता दल के विधायक किशन लाल राजपूत भी प्रदर्शनकारियों को माला स्टेशन को स्टेशन बने रहने का आश्वासन दे चुके हैं।

वहीं भाजपा से विधानसभा बरखेड़ा से दावेदारी करने वाले स्वामी प्रवक्ता नंद भी प्रदर्शनकारियों के बीच में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हर हरप्रीत सिंह चब्बा भी अपनी सरकार न होने की कमी गिना चुके हैं। सत्ता दल के जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप भी प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देने पहुंचे।

सांसद वरुण गांधी रेल मंत्री को पत्र लिखकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत करा चुके हैं। और रेल मंत्रालय से माला स्टेशन को हाल्ट में तब्दील न करने की गुहार लगा चुके हैं।प्रदर्शनकारियों में प्रदीप मित्रा जीवन हलदर भरत विश्वास विनय वाला अनुकूल विश्वास रूप हलदर विधान मित्रा कृष्ण सरकार समेत सैकड़ो लोग लगातार हाज़िरी दे रहे है। मगर एक माह होने को है। कोई नतीजा नहीं निकल सका। एक हज़ार से अधिक परिवार सिर्फ राजनीतिक आश्वासन ही पा सके है।

जिला पंचायत सदस्य और प्रधान पुत्र अजय कुमार बताते हैं कि मांगे पूरी ना होने तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। क्षेत्र वासियों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

प्रदीप मित्रा का कहना है कि टाइगर रिजर्व बन जाने से हम लोगों को बहुत बड़ी खुशी मिली। ब्रॉड गेज रेलवे ट्रैक और माला स्टेशन बन जाने से चार चांद लग जाते लेकिन हाल्ट की खबर ने हमें निराश कर दिया।

ग्राम प्रधान बीरबल बताते हैं कि हम ग्रामीणों के साथ चौबीस दिन से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं। अभी तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला।

पूर्व जेष्ठ ब्लाक प्रमुख विधान चंद्र मित्रा कहते हैं कि माला स्टेशन से ही हम लोग बड़े बड़े शहरों को जाते हैं माला स्टेशन से हाल्ट बन जाने से हम लोगों को दूसरे स्टेशनों का सहारा लेना पड़ेगा।

संबंधित समाचार