बरेली: मालिक न होते हुए भी कर दिया मकान का सौदा, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर के नरकुलागंज स्थित नई बस्ती निवासी जमीर अहमद ने बताया कि कई साल पहले उनके पिता अहमद हुसैन ने एक मकान खरीद था। उनकी मौत के बाद मकान के मालिक वह और उनकी मां आयशा बेगम हैं। बताया कि उस घर में उनके फुफेरे भाई इमरान व तारिक कामरान भी रहते …

बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर के नरकुलागंज स्थित नई बस्ती निवासी जमीर अहमद ने बताया कि कई साल पहले उनके पिता अहमद हुसैन ने एक मकान खरीद था। उनकी मौत के बाद मकान के मालिक वह और उनकी मां आयशा बेगम हैं। बताया कि उस घर में उनके फुफेरे भाई इमरान व तारिक कामरान भी रहते हैं। मकान का काफी समय से विवाद भी चल रहा है जो न्यायालय में विचाराधीन है।

जमीर का आरोप है कि उनके फुफेरे भाइयों ने फर्जी तरीके से खुद को मकान का स्वामी बताकर किसी अन्य व्यक्ति से मकान का सौदा कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत एडीजी से की। एडीजी के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने युवक के फुफेरे भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज