बरेली: कोवैक्सीन लगवाने के बाद पैरासिटामोल या दर्द निवारक दवा न खाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भारत बायोटेक के सीएमडी डा. कृष्णा इल्ला एवं डा. सुचित्रा इल्ला की ओर से भारत बायोटेक की आधिकारिक वेबसाइट पर एक पोस्ट कर यह सूचित किया गया कि बीते दिनों उनके पास सूचनाएं पहुंची हैं कि बच्चों को पैरासिटामोल की 500 एमजी की टेबलेट दिन में तीन बार दिन के लिए कही …

बरेली, अमृत विचार। भारत बायोटेक के सीएमडी डा. कृष्णा इल्ला एवं डा. सुचित्रा इल्ला की ओर से भारत बायोटेक की आधिकारिक वेबसाइट पर एक पोस्ट कर यह सूचित किया गया कि बीते दिनों उनके पास सूचनाएं पहुंची हैं कि बच्चों को पैरासिटामोल की 500 एमजी की टेबलेट दिन में तीन बार दिन के लिए कही जा रही है।

30 हजार बच्चों पर इसका ट्रायल करने के बाद कुछ बच्चों में मामूली दर्द या शरीर के तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी के लक्षण मिले। कोरोनारोधी अन्य वैक्सीन में पैरासिटामोल की आवश्यकता होती है। इसलिए को-वैक्सीन लगवाने के बाद पैरासिटामोल या कोई दर्द निवारक दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।

वैक्सीन विज्ञान के पूर्व राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अतुल अग्रवाल ने बताया कि मांसपेशियों में लाखों की तादाद में डेंटड्राइटिक सेल होते हैं। वैक्सीन लगने के बाद ये एक्टिव हो जाते हैं। इसके चारों ओर सफेद रक्त कणिकाएं एक्टिव हो जाती हैं। यह ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इस दौरान हल्का बुखार और दर्द हो सकता है।

अगर व्यक्ति पैरासिटामॉल दवा का सेवन कर लेता है तो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के कार्य की गति धीमी हो जाती है। इसलिए को-वैक्सीन लगने के बाद दवा का सेवन नहीं किया जाना चाहिए।

संबंधित समाचार