मेजर जनरल विकास लखेरा ने असम राइफल्स के आईजी का पद संभाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोहिमा। मेजर जनरल विकास लखेरा ने असम राइफल्स (उत्तर) के 20वें महानिरीक्षक (आईजी) का पदभार ग्रहण कर लिया है। शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार लखेरा ने मेजर जनरल वीपीएस कौशिक का स्थान लिया है। जनरल ऑफिसर को 1990 में सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट में शामिल किया गया था। …

कोहिमा। मेजर जनरल विकास लखेरा ने असम राइफल्स (उत्तर) के 20वें महानिरीक्षक (आईजी) का पदभार ग्रहण कर लिया है। शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार लखेरा ने मेजर जनरल वीपीएस कौशिक का स्थान लिया है। जनरल ऑफिसर को 1990 में सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट में शामिल किया गया था।

मेजर जनरल लखेरा वेलिंगटन के रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज से स्नातकोत्तर हैं। उन्होंने लंदन के ‘रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज’ में उच्च रक्षा प्रबंधन पाठ्यक्रम और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज पाठ्यक्रम में भी भाग लिया। सेना पदक विजेता को जम्मू कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों और असम तथा संघर्ष विराम से पहले नगालैंड में उग्रवाद विरोधी अभियानों की योजना बनाने एवं उनका संचालन करने का अनुभव है।

ये भी पढ़े-

सरदेसाई बोले- भाजपा पर जीत हासिल करने के लिए अन्य पार्टियों को मिलाना चाहिए हाथ

संबंधित समाचार