Nokia ने लॉन्च किए Headphones, कमाल के हैं ये फीचर्स
नोकिया (Nokia) की ऐक्सेसरी लाइसेन्सी, रिच-गो ने हेडफोन्स Nokia E1200 ANC लॉन्च किया है। कंपनी इस हेडफोन में ऐक्टिव नॉइज कैन्सिलेशन फीचर लेकर आई है। जो युवाओं को ये हेडफाेन्स खरीदने के लिए मजबूर कर रहा हे। पिछले साल नोकिया ने जो हेडफोन्स, Nokia Essential Wireless Headphones E1200 लॉन्च किये था। Nokia E1200 ANC की …
नोकिया (Nokia) की ऐक्सेसरी लाइसेन्सी, रिच-गो ने हेडफोन्स Nokia E1200 ANC लॉन्च किया है। कंपनी इस हेडफोन में ऐक्टिव नॉइज कैन्सिलेशन फीचर लेकर आई है। जो युवाओं को ये हेडफाेन्स खरीदने के लिए मजबूर कर रहा हे।
पिछले साल नोकिया ने जो हेडफोन्स, Nokia Essential Wireless Headphones E1200 लॉन्च किये था। Nokia E1200 ANC की डिजाइन लगभग उसी की तरह है। कानों को चारों ओर से ढक लेता है। ये वायरलेस हेडफोन्स का बाहरी कवर ऐनोडाइज्ड एल्युमिनियम से बनी है और उसपर एक ग्लॉसी फिनिश दी गई है। इसके अंदर के इयर पैड्स पीयू लेदर से बना हुआ है।
बैटरी लाइफ है दमदार
नोकिया का पिछला मॉडल 500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था, इस मॉडल को 700mAh की बैटरी के साथ मार्केट में लाया जा रहा है। ये हेडफोन एक बार चार्ज करने के बाद 50 घंटों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका ऐक्टिव नॉइज कैन्सिलेशन फीचर ऑन होता है, तो इन्हें एक बार चार्ज करने के बाद 24 घंटों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
आराम का भी रखा गया ध्यान
ऐक्टिव नॉइज कैन्सिलेशन वाले ये हेडफोन्स गूगल असिस्टेन्ट और सिरी के सपोर्ट वाले वॉयस असिस्टेन्ट फीचर के साथ आते हैं। इसके 40mm के हेडबैंड्स को आराम से फोल्ड किया जा सकता है जिससे आप अपने हेडफोन्स को कहीं भी आराम से लेकर जा सकें। ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी वाले इन वायरलेस हेडफोन्स को आप वायर्ड हेडफोन्स की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़े-
