मुरादाबाद : प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन, सतनाम वाहे गुरु के जयकारों से गुंजायमान हुआ माहौल
मुरादाबाद,अमृत विचार। वीर खालसा सेवा दल की ओर से गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान गतका पार्टी ने करतब दिखाए। नगर कीर्तन में जो बोले सो निहाल सतनाम वाहे गुरु के जयकारों से माहौल गुंजायमान हो गया। पंज प्यारे की अगुआई में नगर कीर्तन …
मुरादाबाद,अमृत विचार। वीर खालसा सेवा दल की ओर से गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान गतका पार्टी ने करतब दिखाए। नगर कीर्तन में जो बोले सो निहाल सतनाम वाहे गुरु के जयकारों से माहौल गुंजायमान हो गया।
पंज प्यारे की अगुआई में नगर कीर्तन चंद्र नगर से शुरू होकर गुरुद्वारा कलगीधर आदर्श नगर, से गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंची जहां भव्य स्वागत किया गया यहां से नगर कीर्तन गुरु गोविंद सिंह चौक गुरहटटी चौराहा, गंज बाजार टाउन हॉल बुद्ध बाजार वह रेलवे स्टेशन रोड होते हुए वापस गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
संगत ने गुरु गोविंद सिंह का गुणगान किया। विभिन्न जगहों पर संगत का स्वागत किया गया। वहीं, स्टाल पर प्रसाद ग्रहण किया। वीर खालसा सेवा दल के अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार भव्य कार्यक्रम नहीं होंगे। कहा कि पूर्व में हुई गुरुद्वारों की बैठक के दौरान नौ जनवरी को गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाने का निर्णय लिया है। नगर कीर्तन की व्यवस्था में सिंह सभा के चेयरमैन गुरजीत सिंह चड्ढा, वीर खालसा सेवा दल के चेयरमैन हरवंश सिंह चड्ढा, गुरमीत सिंह, राजेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, गुरदास सिंह, मनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह ने सहयोग दिया।
