कानपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूंके पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतले
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिरोजपुर पंजाब में रैली के माध्यम से जनता को संबोधित करने वाले थे साथ ही कई जनहित योजनाओं शिलान्यास करना था, लेकिन उनकी सुरक्षा में सेंध मारी करते कुछ अराजक प्रदर्शनकारियों ने षड्यंत्र के तहत उनका काफिला रोक लिया, लेकिन पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने इस मामले को गंभीरता से …
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिरोजपुर पंजाब में रैली के माध्यम से जनता को संबोधित करने वाले थे साथ ही कई जनहित योजनाओं शिलान्यास करना था, लेकिन उनकी सुरक्षा में सेंध मारी करते कुछ अराजक प्रदर्शनकारियों ने षड्यंत्र के तहत उनका काफिला रोक लिया, लेकिन पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
पंजाब में प्रधानमंत्री के काफिले में हुई चूक को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोश देखा गया। लाजपत नगर मण्डल अध्यक्ष अरविन्द सिंह के नेतृत्व में विभिन्न स्थानो पर कांगे्रस पार्टी के महासचिव का पुतला फूंका गया। भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांगे्रस पार्टी एक बडी साजिशके तहत दंगा करवाने व प्रधानमंत्री को क्षति पहुंचाने की कोशिश की है। ऐसा लगता है कि साजिश में वह भी शामिल है जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है।
इसके अलावा गुरुवार को लाजपत नगर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी राहुल गांधी का पुतला मरियमपुर चैराहा शास्त्री नगर , विजय नगर फल मण्डी, रेव मोती सर्वोदय नगर व फजलगंज खोयामण्डी में एक साथ जलाया गया। पुतला दहन के दौरान मुख्य रूप से विकी छाबरा, अजीत श्रीवास्तव, परमजीत सिंह पम्मी, मनजीत सिंह, हरविंदर सिंह, मनोज भदौरिया, संतोष सिंह, गोलू, आकाश गुप्ता जी, इंजमाम जी, हितेश शर्मा, हर्षित शुक्ला, शैलेश त्रिपाठी, सतीश शुक्ला, अरुण दुबे ,संजय लाला, विशाल, शंकर श्रीवास्तव व विजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-कोरोना के नए वैरिएंट के हल्के पड़ने के आसार नहीं, भारतीय मूल के ब्रिटिश वैज्ञानिक ने किया आगाह
