रामपुर में सीएमओ समेत 18 कोरोना संक्रमित मिले, एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 42 हुई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात रहे डॉ. एचएस राय समेत 18 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया है। इस तरह कोरोना संक्रमितों संख्या बढ़कर 42 हो …

रामपुर,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात रहे डॉ. एचएस राय समेत 18 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया है। इस तरह कोरोना संक्रमितों संख्या बढ़कर 42 हो गई है।

इसके अलावा स्वार, शाहबाद, आवास विकास कालोनी, खटकान मोहल्ले में भी संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह जिले में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़कर 42 पहुंच गई है। जिले में अब तक कोरोना की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 11870 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील कर रहा है। उसके बाद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं है।

संबंधित समाचार