मुरादाबाद : अब सड़क हादसे के घायलों को मिलेंगे 12 हजार रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए लोगों के लिए राहत भरी खबर है। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद नोडल अधिकारी को प्रार्थना पत्र देने पर उन्हें 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदेश सरकार की ओर से मुहैया कराई जाएगी। इसी प्रकार अज्ञात वाहन की टक्कर से जान गंवाने वालों …

मुरादाबाद,अमृत विचार। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए लोगों के लिए राहत भरी खबर है। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद नोडल अधिकारी को प्रार्थना पत्र देने पर उन्हें 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदेश सरकार की ओर से मुहैया कराई जाएगी। इसी प्रकार अज्ञात वाहन की टक्कर से जान गंवाने वालों के आश्रितों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सोलेशियम योजना चलाई जा रही है। इसके तहत अज्ञात वाहन की टक्कर में घायलों को प्रदेश सरकार द्वारा 12 हजार और मृत्यु पर 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। बताया कि इसके लिए संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराना जरूरी है। वह इस योजना के नोडल अधिकारी हैं। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल पीड़ित या उसके परिजन प्राथमिकी की छाया प्रति उनके कार्यालय में प्रार्थना पत्र के साथ जमा कराएं, जिससे योजना का लाभ उन्हें मिल सके।

एसपी यातायात कहते हैं कि अधिकांश लोग अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होने के बाद घर बैठ जाते हैं, क्योंकि उन्हें योजना के बारे में पता नहीं है। इससे वह आर्थिक लाभ से वंचित रह जाते हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि ऐसे लोग सरकार की सोलेशियम योजना का लाभ ले सकें।

संबंधित समाचार