बाराबंकी: बाबा को शौच कराने पर पोते की ईंट से कूंच कर नृशंस हत्या, गांव में तनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। अशक्त बाबा को गांव में ही शौच करने के विवाद में पोते की ईंटों से कूंच कूंच नृशंसता पूर्वक हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या करने वाले आरोपी पड़ोसी ही बताए जा रहे हैं। इस हत्या को लेकर गांव में …

बाराबंकी। अशक्त बाबा को गांव में ही शौच करने के विवाद में पोते की ईंटों से कूंच कूंच नृशंसता पूर्वक हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या करने वाले आरोपी पड़ोसी ही बताए जा रहे हैं। इस हत्या को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक हैदरगढ़ कोतवाली के दयाल गंज मजरे रामनगर में कल देर रात यहां के निवासी 40 वर्षीय संतोष गौतम के बाबा 90 वर्षीय मंगली जो काफी कमजोर हैं। गांव में ही संतोष गौतम की जमीन पड़ी हुई है।

इसी जमीन पर हुआ अपने बाबा को शौच कराता आता था। जो पड़ोसी डॉक्टर संजय को काफी नागवार गुजरती थी। यह स्थिति आए दिन विवाद का कारण बन रही थी।बुधवार को जब पुनः वह अपने बाबा को शौच कराने ले गया तो उसका पड़ोसियों से विवाद हो गया । कहासुनी से शुरू हुआ विवाद बढ़ता गया और मारपीट में तब्दील हो गया। विवाद बढ़ते देख पड़ोसी का पूरा परिवार एकत्र हो गया और 4 लोगों ने मिलकर ईटों से उस पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान उसे गिरा कर कूंच दिया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस मामले में संतोष गौतम के बेटे राहुल ने पड़ोसी भगवान दीन व बेटे संजय व लोनी कटरा थाना के गांव लक्ष्मणगढ़ निवासी परशुराम उसके बेटे अमन के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने इनमें से तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी हैदरगढ़ बृजेश वर्मा ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपितों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा रात में पंजीकृत किया गया है और आरोपित की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: दबंगों के हौसले बुलंद, कहासुनी के बाद युवक को जंगल में ले जाकर पीटा

संबंधित समाचार