झांसी: आम आदमी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ ने निकाली रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई किये जाने के बाद से हो रहे चौतरफा विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) भी शामिल हो गयी। पार्टी की महिला प्रकोष्ठ ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां शिवाजी नगर मेडिकल क्षेत्र में आम आदमी पार्टी, महिला प्रकोष्ठ एवं सेवा …

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई किये जाने के बाद से हो रहे चौतरफा विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) भी शामिल हो गयी। पार्टी की महिला प्रकोष्ठ ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

यहां शिवाजी नगर मेडिकल क्षेत्र में आम आदमी पार्टी, महिला प्रकोष्ठ एवं सेवा आश्रम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में झांसी का नाम रेलवे स्टेशन के नाम में जोड़े जाने को लेकर जन जागरण रैली का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। रैली में बच्चे एवं महिलाओं सहित क्षेत्रवासी बड़े उत्साह और जोश के साथ झांसी जोड़े जाने को लेकर स्लोगन लिखी हुए तख्तियां लेकर चल रहे थे। कुछ महिलाएं बुलंद नारों के साथ रानी झांसी की वेशभूषा में शामिल हुईं।

इस अवसर पर आप की प्रदेश सचिव अर्चना गुप्ता ने कहा कि झांसी का नाम अपने आप में ऐतिहासिकता लिए हुए है। इसलिए इस नाम का जोड़ना अति आवश्यक है। प्रदेश सचिव (अ. प्रकोष्ठ) अरशद खान ने कहा कि झांसी का नाम झांसीवासियों के लिए एक भावनात्मक मुद्दा है। जिसके बिना यहां के रेलवे स्टेशन के नाम की कल्पना नहीं की जा सकती है।

पढ़ें: PM Modi Security Lapse: पंजाब के मुख्य सचिव ने केन्द्र को सौंपी अपनी रिपोर्ट

वहीं, रैली में शामिल सभी लोगों ने रानी लक्ष्मीबाई और झांसी के जयकारे लगाते हुए संकल्प लिया कि स्टेशन के नाम के साथ झांसी का नाम नहीं जोड़ा गया तो यह मुहिम और तेज होकर आंदोलन का रूप ले लेगी। अंत में आम आदमी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सीमा कुशवाहा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार