25 हजार का इनामी अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम ने अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के 25 हजार रुपये के ईनामी सरगना लखनऊ के शहीद पर पर स्थित सरसवा गांव से गिरफ्तार किया है। कमलेश बलिया के कोतवाली थानांतर्गत वजीरापुर टेकार का रहने वाला है। उसके खिलाफ बलिया के विभिन्न थानों में लगभग …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम ने अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के 25 हजार रुपये के ईनामी सरगना लखनऊ के शहीद पर पर स्थित सरसवा गांव से गिरफ्तार किया है। कमलेश बलिया के कोतवाली थानांतर्गत वजीरापुर टेकार का रहने वाला है। उसके खिलाफ बलिया के विभिन्न थानों में लगभग 14 मामले दर्ज हैं।
एसटीएफ की ओर से बताया गया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बलिया से पुरस्कार घोषित शराब तस्कर कमलेश यादव सरसवा गांव के पास एक निर्माणाधीन मकान में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर कमलेश को मौके से गिरफ्तार किया गया। कमलेश ने पूछताछ में बताया कि उसका एक संगठित गिरोह है, जिसका सरगना वह खुद है। यह गिरोह पिछले कई वर्षों से स्प्रिट व ईएनए से अवैध रूप से शराब तैयार कर बलिया व इसके आसपास के जनपदों व बिहार में सप्लाई करता है।
युवक की गर्दन रेतकर हत्या
लखनऊ। इटौंजा थाना अंतर्लगत माल रोड के किनारे गुरुवार सुबह पुलिस ने एक युवक का चार में लपेट हुआ शव बरामद किया है। मृतक की उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है और शव को चादर में लपेट कर फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस अबतक शव की पहचान नहीं कर सकी है।
इटौंजा पुलिस ने बताया कि युवक ने टी-शर्ट, लोवर व जैकट पहन रखा था। उसके चेहरे पर दाढ़ी है। पुलिस ने हत्यारों व शव को ठिकाने लगाने वालों के बारे में पता लगाने के उद्देश्य से घटना स्थल के आसपास और टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त के लिए लखनऊ ग्रामीण की सीमा से जुड़े जिलों में भी सभी थानों में सूचना भेजी गई है।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: गुरु गोविंद सिंह के 356वें प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा और नगर कीर्तन
