रामपुर में 34 और कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या बढ़कर 73 हुई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में 34 लोग कोरोना की संक्रमित हुए है। संक्रमितों में सीएमओ दफ्तर में तैनात कर्मचारी भी शामिल है। जबकि तीन लोग कोरोना से स्वस्थ्य हो गए हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 73 पहुंच गई है। …

रामपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में 34 लोग कोरोना की संक्रमित हुए है। संक्रमितों में सीएमओ दफ्तर में तैनात कर्मचारी भी शामिल है। जबकि तीन लोग कोरोना से स्वस्थ्य हो गए हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 73 पहुंच गई है।

आपको बता दें कि 19 दिसंबर को जिले में पहला कोरोना का मरीज मिला था। इसके बाद से लगातार कोरोना संक्रमित बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, 34 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

संबंधित समाचार